शामली में हिंदू जाट परिवार के बेटे को बनाया मुस्लिम, मामला गरमाया
शामली के दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक के कथित धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने प्रेम संबंध बनाकर आयुष का धर्म परिवर्तन कराया और बाद में निकाह कर लिया।
परिजनों की शिकायत पर चांदनी कुरैशी, उसके परिवार के सदस्यों और 3 मौलवियों समेत 10 लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन, अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। चांदनी कुरैशी और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। वहीं, इस मामले को लेकर विभिन्न संगठनों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
#Shamli #UttarPradesh #AyushMalik #ChandniQureshi #ReligionConversion #BreakingNews #ShamliNews #UPNews
@shamlipolice
Baghpat, Bagpat | Jun 7, 2026