BAGHPAT DESK :- खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बड़ौत निवासी युवक शाहदरा जा रहा था। घटना के बाद रेलवे अधिकारी और जीआरपी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान बड़ौत निवासी मुरसली पुत्र सलीम (लगभग 23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बड़ौत से शाहदरा अपने बहनोई के पास काम करने के लिए जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुरसली ट्रेन के खेकड़ा स्टेशन पर रुकने के बाद पानी पीने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा था। पानी पीकर जब वह वापस अपनी ट्रेन की ओर लौटा, तब तक ट्रेन चलना शुरू हो चुकी थी।
युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मी और जीआरपी मौके पर पहुंची। खेकड़ा स्टेशन मास्टर वसंत कुमार ने बताया कि यह हादसा सुबह हुआ है