BAGHPAT DESK :- बागपत की बिनौली थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बागपत के बिजवाड़ा और बिनौली गांव के साथ-साथ हरिद्वार के रुड़की में हुई चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मेरठ निवासी शोएब और दिल्ली निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है। गिरोह में शामिल महिला शोएब की पत्नी है, जो उसके साथ चोरी की वारदातों में शामिल होती थी।
पुलिस के अनुसार, बिनौली गांव में एक दुकान से लाखों रुपये की चोरी हुई थी, वहीं बिजवाड़ा गांव में भी लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इन शिकायतों के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने शोएब, आफताब आलम और महिला को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से रुड़की में हुई चोरी की घटना का सामान बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, उनके पास से दो अवैध तमंचे, तीन