मुरैना शहर के बीचो-बीच लोहिया बाजार का होटल बना अय्याशी का अड्डा, पुलिस की कार्रवाई, दो युवक और दो युवतियां पकड़ी गईं।
मुरैना। शहर के बीचों-बीच स्थित लोहिया बाजार के एक होटल पर पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि शहर में होटल और अन्य स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अब कैफे संचालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे होटल और कैफे संचालकों में चिंता बढ़ गई है।
Morena Nagar, Morena | Aug 19, 2026