मुरैना में AEO का अनोखा विरोध—सद्बुद्धि यज्ञ
मुरैना में eHRMS प्रणाली, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और लंबित मांगों को लेकर AEO का कलम बंद कार्य बहिष्कार जारी है। आंदोलन के तहत बुधवार को कर्मचारियों ने हवन कर शासन और प्रशासन से सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
कृषि तकनीक संविदा कर्मचारी संघ ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। संघ ने महिला अधिकारियों की फील्ड सुरक्षा और ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था में सुधार की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. जयदीप सिंह ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आंदोलन के चलते कृषि विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं।