घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर बड़वानी के 11 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त
बड़वानी 30 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में बड़वानी में घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने हेतु जांच की गई जिसमें 11 प्रतिष्ठानों होटल से कुल 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए।
जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शिवशंकर होटल बड़वानी से 5 घरेलू गैस सिलेण्डर 2 खाली एवं 3 आंशिक भरा हुआ, भारत बेंजो पाइंट बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर भरा हुआ, सांवरिया टी स्टाल बड़वानी से 1 गैस सिलेण्डर खाली, सावन पावभाजी बड़वानी से 1 गैस सिलेण्डार आधा भरा हुआ, खाटूश्याम पावभाजी होटल बड़वानी 1 गैस सिलेण्डार खाली, मां गंगा पानीपुरी होटल बड़वानी से 1 गैस सिलेण्डर आधी भरी, मां भगवती भेलपुरी चाट सेंटर बड़वानी 1 गैस सिलेण्डर खाली, दिलखुश पानीपुरी सेंटर बड़वानी 1 गैस सिलेण्डर आधी भरी, नूडल्स मंचुरियन नीरज होटल बड़वानी 1 गैस सिलेण्डर, ओम सांईराम पावभाजी बड़वानी 1 गैस सिलेण्डर आंशिक भरी, कृष्ण मोमोज होटल बड़वानी 1 गैस सिलेण्डर आंशिक भरा हुआ जप्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की गई है। जप्त सामग्री की कुल कीमत 33000 रुपये है। उक्त जांच में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री भूरमल बामने शामिल रहे।
#JansamparkMP
#Badwani
9 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026