बलवाड़ी क्लस्टर की 13 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ जनविश्वास शिविर
.......
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने वरला तहसील के ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर सुनी जनसमस्याएं
बड़वानी 30 अक्टूबर 2026/आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर निराकरण करने,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय करने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में, बड़वानी जिले के सेंधवा जनपद पंचायत अंतर्गत बलवाड़ी क्लस्टर की कुल 13 ग्राम पंचायतों क्रमशः अजगरिया, अम्बावतार, बलवाड़ी, देवली, धमन्या, डोकल्यापानी, दुगानी, घेगांव, जामटी, खपाड़ा, मटियामेल, उमर्टी और उमरियापानी (वनग्राम) में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया गया। प्रति शुक्रवार आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनकी नजदीकी ग्राम पंचायतों में ही समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इन शिविरों में कुल 1234 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1060 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
*कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने किया शिविर स्थलों का निरीक्षण*
अभियान के सुचारू संचालन और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बड़वानी जिले की वरला तहसील के विभिन्न शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम कुण्डिया स्थित शिविर स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया, प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की और उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन से प्राप्त शत-प्रतिशत आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने वरला तहसील के ही ग्राम केरमला में आयोजित श्मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरश् का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुन कर उपस्थित अधिकारियों को शेष रहे संबल कार्ड, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, तथा स्वामित्व योजना के प्रकरणों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
*हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान 30 अक्टूबर को विकासखण्ड सेंधवा के 3 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण, 3 हितग्राहियों को को बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के तहत किराणा दुकान हेतु ऋण स्वीकृति पत्र, 6 किसानों को चना बीज का वितरण, स्व-सहायता समूह की 5 दीदीयों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र एवं चेक का वितरण, 7 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
8 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026