अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण को लेकर बैठक आयोजित
समस्तीपुर, 22 सितंबर 2026।
अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल क्षेत्र के थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुसूचित जाति-जनजाति प्रतिनिधि सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों के विरुद्ध होने वाले अत्याचारों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय, सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करना रहा।
अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर आपसी समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की ओर से आवश्यक सहयोग एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बैठक का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
#Samastipur #DistrictAdministrationSamastipur #SCST #SCSTAct #SocialJustice #SocialHarmony #LawAndOrder #Bihar #BiharGovernment #CMSamrat #samratchoudhary
#SamratChoudharybihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Samrat Choudhary
Patna, Bihar | Sep 22, 2026