आज दिनांक 22.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) सहित विभिन्न विभागों के संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित पूर्व से अवस्थित परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण से संबंधित योजनाओं का विवरण कायाकल्प पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा केवल ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं का ही डाटा कायाकल्प पोर्टल पर दर्ज कराया जाएगा। अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं का डाटा संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दर्ज कराया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों को अपने स्तर से आवश्यक पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भी इस संबंध में पृथक रूप से आवश्यक पत्र निर्गत किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि जिला स्तरीय बैठक से पूर्व विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के संबंध में सभी संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव के साथ बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में जिला स्तर से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कायाकल्प पोर्टल पर योजनाओं एवं परिसंपत्तियों का विवरण ससमय दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
#IPRD
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 22, 2026