धौलपुर: मृतक बालक के गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, सड़क पर प्रदर्शन कर रास्ता भी किया जाम
धौलपुर शहर के जुबली हॉल के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उस समय हंगामा हो गया, जब एक 10 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता भी जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि सहेड़ी गांव निवासी हरिशंकर अपने 10 वर्