धौलपुर: शहर में खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की पहचान फोटो-वीडियो से होगी, DM ने दिए आदेश
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर फैले कचरे की तत्काल सफाई के आदेश दिए। जिसके बाद नगर परिषद की टीम के द्वारा मंगलवार को शाम शहर में खाली प्लॉटों में पड़े कचरे को उठाया गया। कलेक्टर ने कचरा फेंकने वालों की पहचान के लिए