धौलपुर: राजा के नगला के समीप 3 वाहनों की भिंड़त में टेंपों सवार सहित 6 लोग घायल, मंगलवार देर शाम की घटना
ें नेशनल हाईवे 123 पर राजा का नगला के समीप मंगलवार देर शाम को अलग-अलग तीन वाहनों में भिड़ंत हो गई। इस दरमियान हादसे में कुल 6 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा गया। जहां डॉ सुनील कुशवाहा के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया है।