टीकमगढ़: खिरिया चौकी पुलिस ने 126 लीटर अवैध शराब की ज़ब्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में खिरिया चौकी पुलिस द्वारा कुंडेश्वर में रेड कार्यवाही की गई। आरोपी नीरज सिंह के कब्जे से अवैध देशी शराब के 700 क्वार्टर कुल मात्रा 126 लीटर कीमती 63000 की जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।