थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ससुर के साथ अवैध संबंध बनाने से इनकार किया, तो ससुर ने कथित तौर पर लाखों रुपये की जमीन और मकान बेच डाला। मामले को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है।
वहीं, पीड़िता के पति का कहना है कि उसने अपने पिता से स्पष्ट कहा था कि यदि उन्हें महिला के बिना गुजारा नहीं होता, तो वह उनकी दूसरी शादी करा देगा, लेकिन अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित संबंध स्वीकार नहीं करेगा।
मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।