Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

नए घर में शिफ्ट होने से ठीक पहले ही उजड़ा परिवार, मुंबई में इमारत ढहने से बस्ती के 5 लोगों की मौत मुंबई के मानखुर्द इलाके में जर्जर तीन मंजिला मकान ढहने सेबस्ती जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला और उसके चार बच्चे मलबे में दब गए, जबकि पति सब्जी लेने बाहर गया था, जिससे उसकी जान बच गई। मुंबई के मानखुर्द इलाके में 5 जुलाई की रात तीन मंजिला मकान ढहने से बस्ती जिले के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं। हादसे के समय पति घर से बाहर होने के कारण सुरक्षित बच गया। सभी शव बुधवार को बस्ती लाए जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। पुरानी बस्ती क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला मोइनुद्दीन करीब 20 वर्षों से मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। शादी के दो महीने बाद ही वह अपनी पत्नी अख्तरजहां को साथ लेकर मुंबई चला गया था। वर्तमान में वह अपनी पत्नी और चार बच्चों 14 साल के कैसर, 7 साल के जलालुद्दीन, 6 साल के सेराजुद्दीन और 3 वर्षीय अनामिया के साथ मानखुर्द इलाके में रहता था। जिस चॉल में मोइनुद्दीन का परिवार रहता था, उसके बगल का एक मकान काफी जर्जर हो चुका था और उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। इसी वजह से रविवार बारिश होने के कारण उसकी पत्नी अख्तरजहां चारों बच्चों के साथ पड़ोसी के घर चली गई थी। पूरे दिन बच्चे वहीं खेलते रहे। शाम को अख्तरजहां खाना बनाने के लिए अपने घर लौटी। इसी दौरान पड़ोस की छह वर्षीय एक बच्ची भी खेलने के लिए वहां आ गई। उधर, मोइनुद्दीन सब्जी लेने बाजार गया हुआ था। तभी अचानक पड़ोस का तीन मंजिला जर्जर मकान भरभराकर उनके घर पर गिर पड़ा। मलबे में दबने से अख्तरजहां, उसके चारों बच्चों और पड़ोस की छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मोइनुद्दीन मंगलवार को अपने गांव लौट आया। उसकी पत्नी और बच्चों के शव बुधवार को बस्ती पहुंचेंगे। नए घर में जाने से पहले उजड़ गया पूरा परिवार सिर्फ एक दिन बाद मोइनुद्दीन का पूरा परिवार एक नए घर में जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही एक हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी छीन ली। मोइनुद्दीन अपने परिवार संग जनता नगर के टिन-शीट वाले छोटे से घर में रहता था। उसने बताया कि जिस तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, उसमें पिछले कई दिनों से दरारें पड़ रही थीं। दीवारों और छत से टाइलें गिर रही थीं और पूरी इमारत एक ओर झुकती दिखाई दे रही थी। खतरे को भांपते हुए मोइनुद्दीन ने रविवार सुबह ही परिवार के साथ मकान खाली करने का फैसला कर लिया था। घर का सामान पैक किया जा चुका था और सोमवार को नए घर में पूरे परिवार संग शिफ्ट होने की तैयारी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रविवार रात इमारत ढह गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया। #mumbai #mankhurd #maharastra #basti

Balrampur, Balrampur | Jul 8, 2026

MORE NEWS

उतरौला में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित, शिक्षकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा.
उतरौला (बलरामपुर)। नगर के एक निजी हाल में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" के तहत पात्र शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा की धर्मपत्नी सुनीता वर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी तथा ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि सुनीता वर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा उनके परिवार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। लाभार्थियों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा रसोइया शामिल रहे।
कार्यक्रम में बताया गया कि इस योजना का लाभ बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक, विशेष शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक, व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ तथा अन्य पात्र शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी प्राप्त करेंगे।
सुनीता वर्मा ने यह भी बताया कि प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,200 रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई है। साथ ही शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी एसबीआई उतरौला के शाखा प्रबंधक ने उपस्थित शिक्षकों को दी।

उतरौला में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित, शिक्षकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा. उतरौला (बलरामपुर)। नगर के एक निजी हाल में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" के तहत पात्र शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा की धर्मपत्नी सुनीता वर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी तथा ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सुनीता वर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा उनके परिवार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। लाभार्थियों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा रसोइया शामिल रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि इस योजना का लाभ बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक, विशेष शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक, व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ तथा अन्य पात्र शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी प्राप्त करेंगे। सुनीता वर्मा ने यह भी बताया कि प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,200 रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई है। साथ ही शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी एसबीआई उतरौला के शाखा प्रबंधक ने उपस्थित शिक्षकों को दी।

Balrampur, Balrampur | Jul 8, 2026

#BalrampurPolice
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना को0 जरवा का किया गया औचक निरीक्षण, यक्ष (YAKSH) ऐप एवं मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा हेल्प डेस्क की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश https://t.co/ZV9tsw70RN

#BalrampurPolice अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना को0 जरवा का किया गया औचक निरीक्षण, यक्ष (YAKSH) ऐप एवं मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा हेल्प डेस्क की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश https://t.co/ZV9tsw70RN

Balrampur, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ससुर के साथ अवैध संबंध बनाने से इनकार किया, तो ससुर ने कथित तौर पर लाखों रुपये की जमीन और मकान बेच डाला। मामले को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है।

वहीं, पीड़िता के पति का कहना है कि उसने अपने पिता से स्पष्ट कहा था कि यदि उन्हें महिला के बिना गुजारा नहीं होता, तो वह उनकी दूसरी शादी करा देगा, लेकिन अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित संबंध स्वीकार नहीं करेगा।

मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ससुर के साथ अवैध संबंध बनाने से इनकार किया, तो ससुर ने कथित तौर पर लाखों रुपये की जमीन और मकान बेच डाला। मामले को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है। वहीं, पीड़िता के पति का कहना है कि उसने अपने पिता से स्पष्ट कहा था कि यदि उन्हें महिला के बिना गुजारा नहीं होता, तो वह उनकी दूसरी शादी करा देगा, लेकिन अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित संबंध स्वीकार नहीं करेगा। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

Balrampur, Balrampur | Jul 8, 2026