नवागत एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने संभाला बलरामपुर पुलिस की कमान।
बलरामपुर में नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गार्द की सलामी ली और विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों से जिले में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों और पुलिसिंग से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#Balrampur #BalrampurPolice #SPBalrampur #नवगात #MartandPrakashSingh #BreakingNews #UPPolice #बलरामपुर #पुलिस #ब्रेकिंगन्यूज