इटाढ़ी: शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Itarhi, Buxar | Apr 28, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष सोनु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरस्ती गांव निवासी दिपू कुमार को सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में उत्पात मचाते हुए पकड़ा गया। बताया गया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।