दिवाली पर भुंदडोता में पारंपरिक जातर मेले का आयोजन, बड़ी संख्या में उमड़े दर्शक
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी, चंबा।
दीपावली के शुभ अवसर पर भड़ेला पंचायत के भुंदडोता में पारंपरिक जातर मेले का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अद्भुत लोकेशन पर आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत प्रधान तेज सिंह शर्मा, उपप्रधान अशोक कुमार तथा सेवानिवृत्त रेसिलदार मान सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस पारंपरिक मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और दर्शकों ने भुंदडोता पहुंचकर मेले का आनंद लिया। दिवाली के अवसर पर आयोजित यह जातर मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी प्राचीन संस्कृति, रीति-रिवाजों और लोक परंपराओं को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्ट: पहाड़ी न्यूज़ – सुनील पहाड़ी ✍️
Chamba, Chamba | Nov 8, 2026