🔥 चुराह में आग का कहर: 500 पूले घास, 200 सेब के पेड़ और मक्की के 3 कूंदू जलकर राख
चुराह, चंबा।
चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत थनेईकोठी के इंडल गांव के समीप लगी आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। आग की चपेट में आने से भाग सिंह पुत्र हरी लाल के घास के करीब 500 पूले और लगभग 200 सेब के पेड़ जलकर राख हो गए।
इसके अलावा सुकयानी गांव के कमल पुत्र बैंसू राम की मक्की के 3 कूंदू भी आग की भेंट चढ़ गए।
आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
✍️ Suneel Pahadi
📰 Pahadi News – सुनील पहाड़ी
#Churah #Chamba #FireIncident #HimachalPradesh #FarmersLoss #PahadiNews #ChambaNews #Highlight
Chamba, Chamba | Nov 9, 2026