ऊना: ऊना डाक मंडल में 25 जून को आयोजित होगी पेंशन अदालत
डाकघर ऊना मंडल में 25 जून को पेंशन अदालत का आयोजन होगा। यह अदालत सुबह 10 बजे डाक अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। पेंशन अदालत में डाक विभाग के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनधारकों की शिकायतें सुनी जाएंगी। अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने बताया कि संबंधित पेंशनधारक 23 जून तक अपनी शिकायतें कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।