ऊना: बाथड़ी में बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, मामला दर्ज
शनिवार रात्रि को बाथड़ी में बाइक की टक्कर से राहगीर जख्मी हुआ है। घायल जगदीश हीरा निवासी पश्चिम बंगाल का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक योगेश कुमार निवासी हरोली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत ने की है।