ऊना: भाजपा कार्यालय दीपकमल ऊना में आयोजित प्रदर्शनी में कार्यकर्ताओं को बताई गई केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां
भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 11 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय दीपकमल परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जन को केंद्र सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और 11 वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी देने का प्रयास किया।