ऊना: सलोह घालुवाल के अनुज वशिष्ठ बने सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी का माहौल
जिला ऊना के उपमंडल हरोली के घालुवाल गांव के अनुज वशिष्ठ ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुज ने हाल ही में इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून से पास आउट होकर यह उपलब्धि हासिल की। अनुज के पिता सुरेश कुमार व माता सुनीता नैन दोनों शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं, जबकि बहन गीतांजलि वशिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।