ऊना: प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड समारोह आयोजित, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सम्मानित किये 152 विद्यार्थी
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में आयोजित प्रथम एक्सीलेंस अवार्ड समारोह रविवार को पालकवाह ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में क्षेत्र के 10वीं व 12वीं के 152 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न व नकद राशि से सम्मानित किया गया।