ऊना: ऊना पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना पर 432 वाहनों के चालान किए, वसूला ₹82,100 का जुर्माना
जिला पुलिस ऊना ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए कुल 432 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें से 113 मामलों का मौके पर निपटारा करते हुए ₹82,100 जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 4 व्यक्तियों के चालान किए गए, जिनसे ₹800 का जुर्माना वसूला गया है। शनिवार को मामले की पुष्टि एसपी अमित यादव ने की है।