गोरखपुर: एनेक्सी भवन सभागार में आगामी त्यौहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने की बैठक
आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आज एक आवश्यक बैठक विकास भवन के सभागार में की। इस मीटिंग में आने वाले त्योहारों से जुड़े हुए लोगों को आमंत्रित किया गया। जिसमें हिंदू, मुस्लिम सभी वर्ग के लोगों ने अपनी बातें जिला प्रशासन के सामने रखी। त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील अधिकारियों द्वारा की गई। डीजे को मानक के अनुरूप बजाना होगा।