गोरखपुर: जिला के परिवहन निगम की बसों को अब मोबाइल ऐप के जरिए से यात्री कर सकेंगे ट्रैक, बसों में लगेगा VTS डिवाइस
परिवहन निगम की बसों में यात्रा करना अब यात्रियों के लिए और आसान हो जाएगा, क्योंकि परिवहन निगम की बसों में VTS यानी व्हीकल ट्रैफिक सिस्टम डिवाइस लगाया जा रहा है। इस डिवाइस के लगने से यात्री मोबाइल ऐप के जरिए से बस की करंट लोकेशन जान सकेंगे और वह कितनी देर में उनके पास पहुंचेगी इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। यात्री अपने समय पर बस स्टेशन पहुंचेंगे।