गोरखपुर: जिले के नवागत एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने पदभार किया ग्रहण
जिले के नवागत एसपी सिटी 2019 बैच के आईपीएस ऑफिसर अभिनव त्यागी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्राथमिकताओं को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका सरकारी मोबाइल नंबर और दफ्तर आम लोगों के लिए हमेशा खुला रहेगा। जब चाहे तब कॉल करें या फिर आकर मुलाकात कर सकते हैं।