गोरखपुर: विकास भवन के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ टीबी के रोकथाम के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का किया गया आयोजन
जिला स्वास्थ्य विभाग टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए लगातार कार्यक्रम चलता रहता है। आज विकास भवन के सभागार में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग ने टीबी बीमारी की रोकथाम और उसके जुड़े हुए बातों को बताने के लिए एक ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन किया। इस प्रोग्राम में टीबी मरीज के द्वारा फैलने वाले संक्रमण के बारे में जानकारी दी गई।