गिरिडीह: सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, गिरिडीह द्वारा नगर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, गिरिडीह की ओर से मंगलवार को 11 बजे से नगर भवन में बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रामनिवास यादव उपस्थित थे।