गिरिडीह: बराकर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, स्थानीय लोगों ने शव निकालने में की मदद
गिरिडीह और पीरटांड़ बॉर्डर पर स्थित बराकर नदी में मंगलवार को 2 बजे एक युवक नहाने के दौरान डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवके का शव नदी से बाहर निकालने में सहयोग किया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की।