गिरिडीह: मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड ने हुट्टी बाजार के समीप 8 लाभुकों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए
मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा चयनित 8 लाभुकों के बीच बुधवार को 3 बजे हुट्टी बाजार के समीप जिला उद्योग कार्यालय परिषर में इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया गया। झारखंड माटीकला बोर्ड द्वारा 90% अनुदान पर यह उपकरण उपलब्ध कराया गया। बोर्ड की ओर से मिले उपकरण के बाद लाभुक बेहद खुश नजर आए और इन्होंने विभाग के प्रति आभार जताया।