गिरिडीह: पोषण माह 2025: डीसी ऑफिस में गोदभराई व अन्नप्राशन, पौष्टिक आहार के स्टालों ने बढ़ाई जागरूकता
कुपोषण उन्मूलन और संतुलित आहार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे “पोषण माह–2025” समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को 1 बजे डीसी ऑफिस समाज कल्याण कार्यालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने समाज कल्याण द्वारा लगाया गए सभी स्टालों का निरीक्षण कर पोषण माह जागरूकता अभियान के तहत पौष्टिक आहार का जायजा लिया।