गिरिडीह: उच्च न्यायालय के आदेश पर चर्चा के लिए झंडा मैदान में किसान जनता पार्टी की बैठक
किसान जनता पार्टी की एक बैठक मंगलवार को 2 बजे तक झंडा मैदान में हुई| बैठक को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने दिनांक 17 जून को 6 महीने के भीतर झारखंड राज्य मे जमीन सर्वे का काम पूरा करने का आदेश पारित किया था।