गिरिडीह: गुप्त सूचना पर बिरनी थाना के कटरियाटाँड में उत्पाद विभाग की छापेमारी, जब्त सामान बरमसिया डिपो लाया गया
गुप्त सूचना के आधार पर बिरनी थाना के कटरियाटाँड में उत्पाद विभाग ने छापामारी की है। मंगलवार को 2 बजे जप्त सामानों को बरमसिया उत्पाद डिपो लाया गया। टीम ने विभिन्न प्रकार के अवैध विदेशी शराब बनाने का सामान, स्पिरिट, लेबल, ढक्कन एवम् होलोग्राम बरामद किया है। इस अवैध कारोबार में शामिल अभियुक्त पवन पासवान के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी हेतु मामला दर्ज किया गया।