अटरू: अटरू क्षेत्र में बकाया वसूली को लेकर सोमवार को ट्रांसफार्मर उतारे गए
Atru, Baran | Mar 17, 2025 अटरू क्षेत्र में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा राजस्व वसूली के लिए निगम की ओर से आशीष मथुरिया सहायक अभियन्ता अटरू-प्रथम के निर्देशानुसार खुरी, ढोटी, सहरोद नर्सिंगपूरा, उम्मेदगंज,जीरोद, अर्डान आदि गांवों में 10 कृषि कनेक्शनों पर 28.6 लाख रुपए बकाया होने पर ट्रांसफार्मर जप्त किए गए, और 1 लाख रुपए मौके पर जमा कराए कार्यवाही में 3 टीम साथ रही।