अटरू: अटरू नगरपालिका में विभिन्न कार्यों के लिए हुए वार्षिक अनुबंध
Atru, Baran | Mar 17, 2025 अटरू नगर पालिका में विभिन्न प्रकार के रखरखाव कार्यों के वार्षिक टेंडर तहसीलदार मंजूर अली दीवान ,नगर पालिका अभियंता नारायण मीणा, अकाउंटेंट विकास मीणा की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता पूर्वक खोले गए। तहसीलदार मन्जूर अली दीवान ने बताया कि सोमवार को राज्य सरकार के निर्देश पर अटरू नगरपालिका में वार्षिक अनुबन्ध किये।जिनके वर्क ऑर्डर मंगलवार को जारी होंगे।