अटरू: जिला कलेक्टर ने अटरू क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण किया, किसानों से किया संवाद
Atru, Baran | Mar 16, 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार भारत एवं राज्य सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर फॉर्मर्स रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में किसानों का फार्मर आईडी पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर स्वयं इस अभियान की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं.