उत्पाद विभाग की मेहरबानी से यानि समय पर आरोप पत्र समर्पित नहीं करने की वजह से 1470 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्त जमुई कोर्ट से छूट गया है। कुछ दिन पहले भी एक अन्य शराब के मामले में आरोप पत्र दाखिल नहीं करने की वजह से अभियुक्त रिहा हुआ था। इसकी जानकारी रविवार की सुबह 10:00 बजे दी गई है।