जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चमथा-3 पंचायत का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति एवं राहत व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि क्षेत्र में पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें सुरक्षित रखने के लिए निकटवर्ती समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला, हरपुर बोचहा के मैदान में रखा गया है।
जिला पदाधिकारी ने पशुओं के लिए पर्याप्त पशुचारा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
IPRD Bihar
#Begusarai #Bachhwara #Chamtha3 #FloodRelief #AnimalCare
1 views | Begusarai, Bihar | Sep 9, 2026