12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं अधिकाधिक सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय माननीय श्री ऋषिकांत की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 20 बेंच गठित किए गए हैं तथा ट्रैफिक चालान मामलों के लिए दिनकर भवन में 3 विशेष बेंच बनाए गए हैं।
उन्होंने आम नागरिकों से लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आपसी सहमति से अपने मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराने की अपील की।
IPRD Bihar
#begusarai
#nationallokadalat