भादरा: जीपीएफ, एस आई और पीएल के भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
भादरा,8 अक्टूबर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा ने गुरुवार को उपशाखा अध्यक्ष फतेहसिंह सहारण के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य सरकार द्वारा जीपीएफ, एसआई और पीएल के भूगतान की काफी समय से अघोषित रोक को हटाकर कर्मचारियों के लंबित भूगतान शीघ्र करने की मांग रखी।