मोदनगंज: बरारी में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
ओकरी थाना के पुलिस शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को बरारी गांव से गिरफ्तार कर थाना लाई है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना के आधार पर पुलिस ने या कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि शराबी के विरुद्ध प्राथमिक्की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।