टीकमगढ़: 10वीं टॉपर छात्रा बनी एक दिन की सरपंच, कुण्डेश्वर धाम में कचरा वाहन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों से किया संवाद
टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत कुण्डेश्वर धाम में सोमवार को 1 0वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक हासिल करने वाली छात्रा प्राची अहिरवार को एक दिन का सरपंच नियुक्त किया गया। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई। जिले मे ं यह पहला अवसर है जब किसी बोर्ड टॉपर बेटी को इस तरह के सम्मान से नवाजा गया है।