खींवसर: खींवसर में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में दिया धरना
नागौर जिले के खींवसर में आज सोमवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत विभाग को निजीकरण करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री के नाम विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में खींवसर ब्लॉक के विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।