प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, निवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत नाटक का मंचन
--
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित "सेवा संकल्प अभियान 2026" के अंतर्गत आज महाविद्यालय में नाटक का मंचन किया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। जिसमें निःशुल्क स्टेशनरी एवं पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, मेधावी योजना, संबल योजना, आवास सहायता योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, प्रतिभा किरण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित कथाओं का मंचन किया गया।
नाटक के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचे। साथ ही जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को महाविद्यालय लाने के लिए बस सेवा प्रारंभ की गई है, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है।
छात्राओं ने इन योजनाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार का बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार के प्रयासों के माध्यम से ही हम आगे बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मोहम्मद नसीम खान के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. उषा त्रिपाठी, डॉ. बीना गुप्ता, डॉ. रंजना पटेरिया, डॉ अमित कुमार पाण्डे एवं सहयोगी दल तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Department of Higher Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026