चौसा: बक्सर रेलवे कॉलोनी में छापेमारी, देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार, अपराध की साजिश नाकाम
Chausa, Buxar | Apr 17, 2026 नगर के बक्सर रेलवे कॉलोनी में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। इस अभियान में बक्सर रेलवे कॉलोनी से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक एक जगह इकट्ठा होकर किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे।