प्रतापगढ़: जिलाधिकारी संजीव रंजन ने हादिहाल में बनाए गए रैन बसेरे का किया निरीक्षण, असहायों को वितरित किए कम्बल
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने गरीबों और असहायों को कंबल वितरित किए। उन्होंने रैन बसेरों और अलाव जलने वाले स्थलों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने शनिवार सुबह 7 बजे जानकारी देते हुए बताया की उनकी टीम ने तुलसीसदन में बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण किया और वहां पर बनाए गए रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने ईओ नगर पालिका को आवश्य्क निर्देश दिया।