प्रतापगढ़: रखहा बाजार के समीप बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, पैर टूटा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
आंवला लेकर रखहा बाजार बेचने जा रहे बुजुर्ग की साइकिल में बाजार के समीप अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें कधंई पयाग पुर औरिस्ता गांव निवासी जय नारायण 70 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर स्थानीय चौकी के उप निरीक्षक पवन कुमार अपने निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।