प्रतापगढ़: जालपा नहर के पास से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
नशीली दवा खिलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आसपुर देवसरा पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल। आसपुर देवसरा क्षेत्र के रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ही क्षेत्र निवासी इजहार अहमद पुत्र जियाउद्दीन शाह निवासी सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आसपुर देवसरा पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।